राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के भागवतपुर गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना को लेकर तरैया थाने में दोनों पक्षों से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराकर आधा दर्जन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। एक पक्ष के फुलझड़ी देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में शंभू राय व उनकी पत्नी को नामजद करते हुए आरोप लगाया गया है कि आपसी विवाद को लेकर उनकी पोता-पोती तथा पतोहू को मारपीट कर घायल कर दिया गया। मारपीट के क्रम में कान का झुमका व गले से मंगलसूत्र नोच लिया गया। वहीं दूसरे पक्ष के आशा देवी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में विजय राय समेत चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। आरोप है कि पूर्व के विवाद को लेकर आरोपीगण गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। मारपीट के क्रम में गले से मंगलसूत्र नोच लिया तथा घर का सारा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस मामले में दोनों पक्षों से प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग