संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पंचायत चुनाव को भयमुक्त, शांतिपूर्ण एवं स्वच्छ माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को अंचलाधिकारी स्वामीनाथ राम एवं थानाध्यक्ष किशोरी चौधरी के नेतृत्व में बनियापुर, कोल्लूआ, सहाजितपुर सहित कई जगहों पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाल लोगों को भयमुक्त माहौल में मतदान करने के लिये जागरूक किया गया। इस दौरान काफी संख्या में अर्धसैनिक बल के जवान भी मौजूद थे। मालूम हो कि बनियापुर में 24 नवंबर को पंचायत चुनाव होनी है। जिसकों लेकर डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को भी चुनाव सामग्री उपलब्ध कराई गई।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग