राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के डीह छपिया गांव में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर 50 लीटर अवैध देसी शराब के साथ तीन कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि डीह छपिया गांव में एक व्यक्ति अपने सहयोगियों के साथ मिलकर चोरी छिपे बिक्री के लिए घर पर ही देशी शराब को प्लास्टिक में पैकिंग कर रहा है। सूचना पर जब वहां पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी देखते ही कुछ लोग भागने लगे। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति पूर्व में भी शराब कांड में नामजद है। जब उसके घर की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के गैलेन में 50 लीटर देसी चुलाई शराब पाया गया। जिसके बाद उनलोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस गिरफ्तार शराब कारोबारियों से काफी संघनता से पूछताछ कर रही है। समाचार प्रेषण तक प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही थी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग