राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के अलग – अलग गांवों में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं। परौना गांव में जमीनी विवाद को लेकर रामप्यारी देवी व शेखर पटेल को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। वहीं अंधरबाड़ी गांव में आपसी विवाद में उदय कुमार सिंह और राजकुमार सिंह तथा हरखपुरा गांव के संजू देवी को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। सभी घायलों का उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में हुआ। वहीं गंभीर रूप से घायल संजू देवी और उदय कुमार सिंह को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग