बनियापुर से संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट
बनियापुर(सारण)।गांव की सरकार चुनने के लिये मतदान केंद्रों पर पहली बार वोट करने पहुँचे युवक-युवतियों में गज़ब का उत्साह दिखा। पूरे जोशो-खरोस से लबरेज प्रथम बार मतदान करने वाले मतदाताओ ने अपने-अपने ढंग से लोकतंत्र के महापर्व को सेलिब्रेट किया। ज्यादातर युवक-युवतियां फेसबुक और व्हटासाप पर अपनी उँगली पर लगी अमिट स्याही के निशान एवं मतदाता पहचान पत्र के साथ अपनी सेल्फी लेकर शेयर करने में मशगूल दिखे।मतदान केंद्र संख्या 71 के फर्स्ट वोटर कन्हौली संग्राम निवासी विक्की कुमार सिंह ने बताया हमने पहले से ही संकल्प ले रखा था कि गांव की सरकार चुनने के साथ ही मजबूत लोकतंत्र के लिये मतदान के दिन पहले वोट करूंगा, उसके बाद ही जलपान करूंगा। पहली बार पंचायत के विकास के लिये अपनी पसंद के उम्मीदवार के समर्थन में ईवीएम का बटन दबाकर ऐसा लग रहा है की अपने भविष्य के लिये अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। साथ ही पहली बार मतदान केंद्रों पर फर्जी मतदाता को रोकने के लिये चुनाव आयोग द्वारा बायोमीट्रिक मशीन से वोटरों के सत्यापन की व्यवस्था की गई थी।जिसका युवा वर्ग द्वारा जमकर प्रशंसा की गई।
लोकतंत्र की मजबूती फर्स्ट वोटर की जुबानी

मेरा वोट,मेरा भविष्य के संकल्प के साथ मैने अपने गांव की सरकार में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत बेहतर जनप्रतिनिधि चुनने के लिये मतदान किया है।गांव की सरकार चुनने में भगीदार बनने पर मुझे गर्व है।पहली बार मतदान में भाग लेने के बाद मैं काफी उत्साहित हूँ।
विक्की कुमार सिंह (मैकेनिकल इंजीनियर)
मतदान केंद्र सं-71’क’, सामुदायिक भवन कन्हौली संग्राम।
पहली बार मतदान करने के बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर बेहद प्रसन्न हूँ।इस दिन का मुझे बेसब्री से इंतजार था।मुझे विश्वास है की मतदान से पंचायत सरकार सशक्त होंगी।साथ ही प्रत्येक स्तर पर विकास होगा और युवाओं के लिये रोजगार के विकल्प खुलेंगे।
धूमल पराशर(स्नातक छात्र)। बूथ संख्या-71-सामुदायिक भवन कन्हौली
बुजूर्ग मतदाताओं ने भी किया वोटिंग

पंचायत चुनाव में बुजुर्ग मतदाताओं ने भी जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। प्रायः सभी बूथों पर बुजुर्ग मतदाता देखे गए। जो स्वयं चलकर बूथ तक नही पहुँच पा रहे थे। वे अपने नाती-पोते के सहयोग से मतदान केंद्र पर पहुँच लोकतंत्र को मजबूती प्रदान कर रहे थे।इस दौरान बुजुर्ग मतदाता मदन सिंह, बच्ची देवी सहित अन्य ने बताया कि लोकतंत्र में पंचायत चुनाव सबसे निचले स्तर का चुनाव है। जहाँ से गांव और पंचायत के विकास के मार्ग प्रशस्त होते है।ऐसे में मतदान के माध्यम से स्वच्छ और ईमानदार छवि के जनप्रतिनिधि को चुनने का मौका मिलता है। ऐसे में गांव की सरकार को बेहतर बनाने के लिये सभी लोगों को मतदान अवश्य करनी चाहिये।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग