राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

26 नवम्बर को नशीले पदार्थों को छोड़ने की चेतना जागृत करने के लिए मनाया जाएगा नशा मुक्ति दिवस: डीएम

राष्ट्रनायक न्यूज।

छपरा (सारण)। आयुक्त उत्पाद, बिहार, पटना से प्राप्त पत्र के आलोक में जिलाधिकारी सारण राजेश मीणा के द्वारा बताया गया कि 26 नवम्बर को नशा मुक्ति दिवस मनाया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर सभी प्रकार की नशीले पदार्थो की बुराईयों का प्रचार-प्रसार कर लोगों में नशीले पदार्थों का परित्याग करने की चेतना जागृत करने हेतु विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। राज्य स्तर पर माननीय मुख्यमंत्री का अभिभाषण का लाईव वीडियो स्टींमिंग सारण सभागार में होगा।

जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया माननीय मुख्यमंत्री के अभिभाषण के लाईव कार्यक्रम का लाभ उठाने के लिए प्रबुद्ध जनों के साथ-साथ अधिकाधिक संख्या में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित किया जाएगा। जिलाधिकारी के द्वारा जिलावासियों से आह्वान किया गया कि वे इस कार्यक्रम में भाग ले, माननीय मुख्यमंत्री जी अभिभाषण सुनकर अपने एवं अपने आसपास के लोगों में नशीले पदार्थों का परित्याग करने की चेतना जागृत करने में जिले और राज्य का सहयोग करें।

जिलाधिकारी के द्वारा इस अवसर पर जीविका दीदीयों को उपस्थित रहने से संबंधित आदेश जिला प्रबंधक, जीविका सारण को दे दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी 26 नवम्बर को नशामुक्ति से संबंधित प्रभात फेरी निकलवायेंगे। जिसमें पोस्टर बैनर के माध्यम से नशीले पदार्थ और जहरीली शराब के दुष्परिणाम को प्रदर्शित किया जाएगा। जीविका, आशा कार्यकत्र्ता और कला जत्था के माध्यम से नशीले पदार्थ और जहरीली शराब या ताड़ी से हुई मौत के पूर्वादोहरण की जानकारी के साथ-साथ उनके सेवन के अन्य दुष्परिणामों का सम्पूर्ण जिला में प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अधीक्षक मद्यनिशेध, सारण को आदेष दिया गया है कि वे जिला प्रबंधक जीविका, सारण, सिविल सर्जन एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी सारण से समन्वय स्थापित कर कार्यक्रम करवाना सुनिश्चित करेंगे।

जिले के उच्च विद्यालयों में निबंध लेखन, चित्रकला, वाद-विवाद एवं अन्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के प्रथम, द्धितीय, तृतीय विजेताओं को नेशनल बुक ट्रस्ट का स्वतंत्रता संग्राम/ महापुरुषों की जीवनी से संबंधित ज्ञानवर्द्धक पुरस्कार स्वरुप दी जाएगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी को उक्त कार्यक्रम करवाने के लिए आवश्यक निर्देश दिया जा चुका है। अधीक्षक मद्यनिषेध, सारण को आदेश दिया गया है कि सभी पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उपर्युक्त सभी व्यवस्थाओं को ससमय और सम्यक रुप से पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। सभी तरह के कार्यक्रमों में कोविड-19 के निर्देशों का अनुपालन करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।