संजय कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। बनियापुर के कुल 25 पंचायतों में बुधवार को छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग 60 प्रतिशत मतदाताओं के अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक रही। इस दौरान जिला पदाधिकारी राजेश मीणा,पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार,जिला परिवहन पदाधिकारी जनार्दन कुमार,अनुमंडलाधिकारी अरुण कुमार,आब्जर्बर अजय कुमार,प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ कर्पूरी ठाकुर सहित सभी वरीय पदाधिकारी अपने काफिले के साथ पूरे दिन क्षेत्र में भ्रमणशील रहे।ताकि किसी भी मतदान केंद्र पर मतदाताओं को कोई परेशानी न हो।डीएम,एसपी ने मतदान केंद्र संख्या 86,87 मध्य विद्यालय पुछरी का निरीक्षण कर मतदान कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिया।साथ ही मतदाताओं से भी बातचीत कर जानकारी प्राप्त किया।
बनियापुर के प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में हुआ बंद
बनियापुर में मुखिया के 25, सरपंच के25,बीडीसी के 35 सहित कुल 695 पदों के लिये 3032 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे।जिनके भाग्य का फैसला बुधवार को मतदाताओं ने ईवीएम में लॉक कर दिया।इस दौरान दस सहायक मतदान केंद्रों सहित 362 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया।26 नवम्बर को बनियापुर के प्रत्याशियों की मतगणना होगी।जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि मतदाताओं ने किसपर अपना भरोसा जताया है और किसको नकारा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग