पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रखंड विकास पदाधिकारी मो आसिफ अपने ही जिले के जिलाधिकारी के आदेश को नही मानते हैं।बताते चले कि मशरक प्रखण्ड कार्यालय में कार्यरत परिचारी अभय कुमार पाण्डेय जो कि पिछले 12 वर्षों से यहाँ जमे हुए है जिनका जिलाधिकारी सारण के आदेशानुसार पत्रांक 268/21मे प्रतिनियोजन सोनपुर भूमि उप समाहर्ता के कार्यालय में 27 अक्टूबर को ही हो गया लेकिन मशरक बीडीओ के द्वारा उन्हें विरमित नही करने से वे अभी तक मशरक प्रखण्ड की शोभा बने हुए है जब की जिलाधिकारी सारण के जारी आदेश के आलोक में उन्हें एक सप्ताह में सोनपुर में योगदान करना था। वही सूत्रों ने बताया कि उनकेे प्रखंड कार्यालय में कार्यरत रहने से कार्यालय में भष्टाचार को बढ़ावा दिया जाता है वे प्रखंड कार्यालय में आए नये अधिकारियों और कर्मचारियों के मिलकर प्रखंड कार्यालय में अवैध भ्रष्टाचार को बढ़ावा देते हैं। आपकों बता दें कि इनकी भष्टाचार की शिकायत जिलाधिकारी सारण को मशरक प्रखंड युवा जदयू अध्यक्ष अनुपम सिंह के द्वारा दी गई थी जिसके आलोक में इनका प्रतिनियोजन हुआ था पर वे अपने लोकल के राजनीतिक प्रभाव के दम पर अभी तक जमें हुएं।वही युवा जदयू अध्यक्ष ने बताया कि यदि उन्हें जल्द ही विरमित नही किया जाता है तों वे जिले के प्रभारी मंत्री से मिलकर शिकायत दर्ज कराएंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग