पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक के लखनपुर और पानापुर के मठिया गांव की सीमावर्ती इलाकों में पिछले दो सप्ताह से एक बंदर आतंक मचा रहा था। उसने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। ग्रामीणों की सुचना पर जिला वन विभाग के रेंजर ने मशरक वन विभाग के फौरेस्टर लव कुमार राय को अविलंब बंदर को पकड़़ने के निर्देश दिए।जिले से मिले आदेश के आलोक में फौरेस्टर लव कुमार राय ने वन अधिकारी मलय कुमारी के साथ रमण सिंह,दशई राय समेत कर्मचारियों को लेकर लगभग पांच घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बंदर को पकड़ा गया। दो सप्ताह से आंतक मचा रहे बंदर ने मशरक थाना क्षेत्र के लखनपुर और पानापुर थाना क्षेत्र के मठिया गांव के दर्जनों लोगों को अपना निशाना बनाया। मौके पर वन उप परिसर पदाधिकारी मशरक दक्षिणी मलय कुमारी ने बताया कि मशरक और पानापुर थाना क्षेत्र के सीमावर्ती दो गांवों में एक बंदर ने आतंक मचा रखा था जो ट्रैक्टर ट्राली और बाइक सवार पर विशेषकर हमला कर काट कर घायल कर देता था मौके पर ट्रैक्टर ट्राली के साथ पिजरा लेकर पहुंच उसे केले का लालच देकर पिंजरे में बंद कर दिया गया।वही उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया जाएगा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग