पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थावे छपरा रेलखंड पर मशरक थाना क्षेत्र से गुजर रही एस एच-73 पर राजापट्टी रेलवे ढाला पर बुधवार को बालू लदे ट्रक ने बंद रेल ढाला के बैरियर में टक्कर मार दी जिससे बैरियर क्षतिग्रस्त हो गया वही टक्कर से बैरियर उठाने वाला लीवर जाम हो गया जिससे घंटों एस एच-73 पर आवागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया जिससे दोनों तरफ गाड़ियों की जाम लग गयी। मौके पर रेलवे के टेक्निशियन ने पहुंच रेल ढाला बैरियर को ठीक कराया और आवागमन चालू कराया। मौके पर ड्यूटी पर तैनात रेल कर्मचारी ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन के आने के दौरान ढाला पर आवागमन बंद करने के लिए ढाला को बंद कर दिया गया था तभी छपरा की तरफ से बालू लदा ट्रक ने बैरियर में टक्कर मार दी जिससे बैरियर जाम हो गया जिसे टेक्निशियन को बुला कर ठीक कराकर आवागमन को चालू कराया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग