पंकज कुमार सिंह की रिपोर्ट। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना पुलिस ने बुधवार को दक्षिण टोला नट टोली में छापेमारी करतें हुए साइकिल से 21लीटर होम डिलीवरी देने जा रहे अवैध शराब को दबोच लिया पर धंधेबाज मौके से फरार हो गया। मामलेे में थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि सुचना मिली कि अवैध शराब की खुदरा बिक्री के लिए साइकिल से होम डिलीवरी होने वाली है जिसमें टोह लगाकर छापेमारी की गई पर पुलिस बल को देख शराब धंधेबाज साइकिल पर लदी शराब छोड़कर फरार हो गया। साइकिल पर टोटल 21लीटर देशी शराब हैं। साइकिल पर जप्त शराब को कब्जे में ले कर जांच-पड़ताल की गई तों पता चला कि शराब कन्हैया नट पिता स्व गुलाब नट,सुशीला देवी पति शंकर नट,भागमति देवी पति शत्रोहन नट सभी दक्षिण टोला नट टोली के निवासी हैं और शराब होम डिलेवरी करतें हैं मामलेे में प्राथमिकी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग