रामजंगल सिंह कॉलेज परिसर में हुआ पौधरोपण
दिघवारा (सारण)। दिघवारा स्थित रामजंगल सिंह कॉलेज परिसर में पर्यावरण संरक्षण पखवाड़ा में पौधरोपण कार्यक्रम के तहत बिहार इण्टरमीडिएट शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ के प्रदेश महासचिव प्रो. गणेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के सचिव अशोक सिंह ने कहा है कि वर्तमान परिवेश में पौधरोपण करके ही पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को पूरा किया जा सकता है। इस अभियान में कॉलेज के प्राचार्य प्रो. कन्हैया सिंह, प्रो. आलोक सिंह, प्रो. अखिलेश्वर यादव, मनोज सिंह, अतुल सिंह, मुन्ना सिंह आदि शामिल रहे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग