नई दिल्ली, (एजेंसी)। पाकिस्तान सरकार के गृहमंत्री शेख राशिद अहमद ने अब खुद माना है कि देश में प्रतिबंधित संगठनों के स्लीपिंग सेल एक्टिव हैं। डॉन की रिपोर्ट मुताबिक गृहमंत्री ने कहा है कि देश में 78 संगठन प्रतिबंधित हैं। कुछ प्रतिबंधित संगठनों के स्लीपिंग विंग गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। ये कोई भी तोड़फोड़ का कोई मौका नहीं छोड़ते। बता दें कि पाकिस्तान लगातार अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की आंखों में धुल झोंकते हुए आतंकियों को शह दे रहा है। पाकिस्तान आतंकवाद को हराने के बजाए उसे बढ़ावा देता दिख रहा है। हाल ही में पाकिस्तान की एक अदालत ने 2008 के मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड सहित छह आतंकवादियों को मुक्त कर दिया था। ऐसी रिपोर्ट्स भी हैं कि पाकिस्तान में आतंकी समूह जांच से बचने के लिए अपने संगठन का नाम बदलते रहते हैं क्योंकि यूनाइटेड नेशंस की काउंटर-टेररिज्म आगेर्नाइजेशन ने जांच का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है। अप्रैल 2021 में न्यूयॉर्क स्थित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्ट-अप कैस्टेलम ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान ने चुपचाप अपनी आतंकी निगरानी सूची से लगभग 4,000 आतंकियों के नाम हटा दिए हैं। हटाए गए नामों में लश्कर नेता और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड जाकिर उर रहमान लखवी और कई अन्य शामिल हैं।


More Stories
एक्सक्लूसिव: जन्म के साथ मरने के लिए फेंक दी गई एक बेटी की दिलचस्प कहानी पहले मौत को दी मात, अब भाग्य ने दिया साथ, सात समुन्द्र पार यूएसए जाएगी छह माह की बच्ची
रेलवे की महिला एथलीट प्रियंका गोस्वामी ने बर्मिंघम, इंग्लैंड में चल रहे ‘‘राष्ट्रमंडल खेल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुये सिल्वर मेडल जीता
पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ की महिला खिलाड़ी राष्ट्रमंडल खेल (कामन वेल्थ गेम्स)-2022‘‘ में भारत का कर रही है प्रतिनिधित्व