राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। रविवार की रात अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव निवासी लालबाबू सिंह के घर के मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़ कर नकदी सहित हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति की चोरी कर ली। मिली जानकारी के अनुसार घर पर अकेले रह रहे लालबाबू सिंह रविवार की रात घर का दरवाजा बंद कर पड़ोस में आयी एक बारात में शामिल होने गए थे। इसी दौरान चोरो ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ दिया एवं घर मे रखे 21 हजार रुपये नकद के अलावे कीमती सामान लेकर रफूचक्कर हो गए। बारात से लौटने के बाद दरवाजे का मुख्य दरवाजा टूटा देख गृहस्वामी के होश उड़ गए। सूचना पाकर रात्रि गश्ती पर निकली पुलिस मौके पर पहुँची एवं मामले की छानबीन की।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग