राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा विधायक श्रीकांत यादव ने विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान रसूलपुर-चैनपुर सड़क योगियां हाईस्कूल के समीप बोहटा नदी के पुल के समीप पर ठेकेदार द्वारा अवैध ढ़ंग से ओवर हाईट बैरियर लगाये जाने का मामला उठाया है। उन्होंने कहा कि रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर इस बैरियर को लगाये जाने से लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। सड़क पर वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। जिससे क्षेत्र के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। विधायक श्री यादव के द्वारा जनहित के इस मामले को उठाये जाने की पहल को क्षेत्र के लोगों ने स्वागत करते हुए काफी सराहनीय बताया है। उल्लेखनीय है कि एक माह पहले किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से योगिया के समीप स्थित बोहटा नदी के सड़क पुल के समीप बैरियर टूट कर सड़क पर गिर गया था। जिसे क्षेत्र भ्रमण पर निकले विधायक ने अपने साथ चल रहे सहयोगियों की मदद से सड़क से हटाया था। इसके बाद भी फिर से उक्त बैरियर को लगा दिया गया है। जिसे स्थाई रूप से हटाने के लिए विधायक ने विधानसभा में यह मामला उठाया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग