राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के फेनहारा गांव में गुप्त सूचना के आधार पर तरैया पुलिस ने छापेमारी कर एक गैलेन में 5 लीटर चुलाई शराब के साथ एक धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि पुलिस गुप्त सूचना मिली थी कि फेनहारा गांव में अवैध शराब के धंधेबाज चोरी छीपे शराब की बिक्री कर रहे हैं। जब पुलिस की गाड़ी वहां पहुची तो कुछ लोग भागने लगे। जिसे पुलिस बल के सहयोग से खदेड़ कर एक व्यक्तियों को पकड़ा गया। पकड़ा गया व्यक्ति उक्त गांव का सरल नट है, जिसके पास से पुलिस ने एक गैलेन में 5 लीटर चुलाई शराब बरामद किया है। पुलिस मामले में गिरफ्तार धंधेबाज सरल नट पर प्राथमिकी दर्ज कर छपरा जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग