संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। अंचल कार्यालय में अंचलाधिकारी के जनता दरबार में दर्जन भर जमीन के विवादित मामलों का निष्पादन किया गया। सीओ स्वामी नाथ राम ने बताया कि हर शनिवार को नियमित रूप से शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया जाता है।जिसमें अंचल क्षेत्र के भूमि विवाद सहित जमीन से जुड़े कई मामले का पक्ष-विपक्ष के आपसी विवादों को सौहार्दपूर्ण वातावरण निष्पादित किया जाता है। उन्होंने सहाजितपुर थाना क्षेत्र व बनियापुर थाना क्षेत्र के कई पुराने विवादों का निष्पादन किया गया। जनता दरबार के आयोजन से आम जनता को काफी राहत मिल जा रही है। सीओ ने बताया कि जनता दरबार मे पूर्व मे भूमि विवाद से संबंधित मामले की सूचना दोनो पक्षों को दी जाती,निर्धारित तिथि पर दोनों पक्ष की सुनवाई की जाती है। इस मौके पर एसआई नसीम अहमद, सीआई लालदेव पासवान सहित संबंधित कर्मचारी शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग