राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सारण जिले के मांझी प्रखंड के गोबरही टोला निवासी व चर्चित समाजसेवी स्वर्गीय रामेश्वर सिंह उर्फ बच्चा बाबू की पत्नी राधिका देवी का पटना में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमार चल रहीं थी। स्वर्गवास की खबर पाकर उनके पुत्र क्रमशः विजय सिंह, अजय सिंह, अवधेश सिंह तथा शैलेन्द्र सिंह तथा पुत्री विमला देवी एवं बेबी देबी के अलावा उनके रिश्तेदार व रेलवे के पूर्व जीएम हरेन्द्र राव, छपरा के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ राजीव रंजन सिंह समेत बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों व ग्रामीणों आदि का पैतृक गांव गोबरहीं स्थित आवास पर पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन हेतु पहुंचे। यहां से बच्चा बाबू की पत्नी के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु शव यात्रा सरयू नदी के डुमाईगढ़ घाट पर पहुंची। जहां पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। इस अवसर पर जदयू नेता निरंजन कुमार सिंह, वीरेश सिंह आदि अन्य ग्रामीण मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग