राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। एकमा पुलिस सर्किल के दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव से पुलिस ने देशी शराब के साथ एक महिला सहित दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेजी है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नसीरा गांव में छापेमारी के दौरान देसी शराब के साथ एक शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार धंधेबाज तारकेश्वर मांझी बताया गया है। वहीं पूर्व के शराब के धंधे में फरार चल रही एक महिला मालती देवी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध देसी शराब के धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग