पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के पदमौल गांव में शनिवार की सुबह गैस चूल्हे पर चाय बनाने के दौरान लगी आग से पिता पुत्र बुरी तरह से झुलस गए। झुलसे पिता पुत्र को इलाज के लिए सीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया जहां उनकी गंभीर स्थिति देख बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया। दोनों की पहचान पदमौल गांव निवासी स्व जयी राय का 45 वर्षीय पुत्र हरेंद्र राय और हरेंद्र राय का 23 वर्षीय पुत्र मनू कुमार राय के रूप में हुई। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि पुत्र मनु कमरें में चाय बनाने गया कि पहले से लिक हो रही गैस से आग लग गई जिसमें जल रहे पुत्र को बचाने गये पिता हरेंद्र राय भी बुरी तरह से झुलस गए। वही गाव में आग लगने की अलग अलग चर्चाएं चल रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग