राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। खैरा थाना क्षेत्र के खैरा बाजार में वर्षों पुराने राम- जानकी मंदिर से शुक्रवार की रात पुजारी के साथ प्रसाद खा रहे तीन चोरों ने मौका पाकर रामजानकी मंदिर से तीन मूर्ति चोरी कर ली थी। जिसको लेकर रविवार को खैरा के दुकानदारों ने भगवान की मूर्ति को जल्द से जल्द बरामद कराने के लिए खैरा बाजार के दुकानदारों ने अपनी अपनी दुकान रविवार के दिन बंद रखकर प्राशाशन से भगवान की मूर्ति को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की। वहीं इस सबंध में खैरा थानाध्यक्ष बीरेंद्र राम ने बताया की आस पास की दुकानों में लगी सीसीटीवी कैमरे को खंगाली जा रही है। जल्द ही चोरों तक पहुच कर मूर्ति बरामद कर ली जाएगी।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग