संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। भुसाव पंचायत से लगातार तीसरी बार मुखिया पद पर जीत का परचम लहराने पर ग्रामीणों ने रविवार को मुखिया पति का भब्य स्वागत किया। स्वागत समारोह का आयोजन पंचायत के हंसराजपुर में किया गया। जहाँ ग्रामीणों ने मुखिया पति पप्पू सिंह का जोरदार अभिनंदन करते हुए फूल-माला एवं पगड़ी पहना कर हैट्रिक जीत की बधाई देते हुए स्वागत किया। इस दौरान मुखिया पति ने ग्रामीणों का अभिवादन करते हुए अपने जीत का पूरा श्रेय कार्यकर्ताओ एवं ग्रामीणो को दिया। मुखिया पति ने कहा की पंचायत का सर्वांगीण विकास और अधूरे कार्य को पूरा करना इस बार प्राथमिकता होंगी। पंचायत क्षेत्र की जनता ने जो मुझपर भरोसा जताया है। उसे आजीवन टूटने नही दूंगा।साथ ही पंचायत का विकास कार्य इस बार और तेजी से होगा।इस बार मेरा पूरा-पूरा प्रयास रहेगा की भुसाव पंचायत को आदर्श पंचायत का दर्जा दिला सकु। मौके पर बबन सिंह,चंद्रलोक महतो,रणजीत महतों, परमेश्वर राय, मनोज श्रीवास्तव, हेमंत चतुर्वेदी वार्ड एक के प्रतिनिधि दीपक राय,वार्ड 2 के प्रतिनिधि मनान, कुणाल सहित दर्जनों लोग उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग