संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। बिजली का उपभोग कर समय पर बिपत्र जमा नहीं करने वाले तीन दर्जन से अधिक उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद कर दिया गया। उक्त आशय की जानकारी जेई पवन कुमार ने दी।जेई ने बताया कि रविवार को अभियान चलाकर बनियापुर प्रशाखा 01-02 में बिधुत बिच्छेद किया गया। जिसमें बंगाली पट्टी के रंजीत रावत, बुधन रावत, टुनटुन रावत सहित दो दर्जन एवं खाकी मठिया सरेया के दुष्यन्त कुमार, मीना देवी, गिरजा देवी, बालगोविंद सहित एक दर्जन उपभोगताओं का बिधुत बिच्छेद किया गया। सभी उपभोगताओं पर निर्धारित से अधिक का विपत्र बकाया था।जेइ ने बताया कि बिभागिये निर्देशानुसार तीन हजार से अधिक का बिपत्र बकाया रखने वाले उपभोगताओं को चिन्हित कर लगातार अभियान चलाकर बिधुत बिच्छेद किया जा रहा है। मौके पर अरुण रंजन, जितेंद्र प्रसाद, मुकेश राय, प्रमोद कुमार सिंह, पंकज चतुर्वेदी, दीपक प्रसाद , हरिकिशोर गिरी सहित आधा दर्जन से अधिक मानवबल उपस्थित थें।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग