राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी के प्रसिद्ध राम घाट पर रविवार को अहले सुबह पीडिया विसर्जन के लिए डीजे की धुन पर नाचती गाती युवतियों का हुजूम उमड़ पड़ा। सैकड़ों की संख्या में पहुंची युवतियों ने पूरे विधि विधान से पीडिया को सरयु की धारा में विसर्जित किया। मालूम हो कि गोवर्धन पूजा में प्रयुक्त गाय के गोबर से निर्मित पीडिया को सवा महीने तक प्रतिदिन एक एक पीडिया को क्रमशः सुरक्षित आसन पर रखकर युवतियां अपने भाइयों की सकुशलता के लिए ईश्वर से प्रार्थना करती हैं। तथा समापन के साथ उसे प्रवाहित जल में विसर्जित करती हैं। राम घाट पर लगभग तीन घण्टे तक मेला सा दृश्य उतपन्न हो गया। हालांकि जुलूस में शामिल एक दो ट्रैक्टर व पिकअप पर लड़े डीजे पर बजाए जा रहे फूहड़ गीत व युवतियों के नृत्य से नाराज पुलिसकर्मियों ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई। राम घाट पर उमड़ी व्रती युवतियों के साथ आये दर्जनों युवक साथ साथ सेल्फी लेने के उद्देश्य से मांझी रेल पुल पर चढ़ गए। बाद में मांझी थाना पुलिस ने उन सभी को बारी बारी से पुल से सुरक्षित निकाल कर खदेड़ दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग