राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी/एकमा (सारण)। प्रखण्ड एकमा क्षेत्र के विभिन्न गांव के युवाओं ने महाराजगंज सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को एक हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंप कर क्षेत्र के नहर पथ की जर्जरता से अवगत कराते हुए उसे बनवाने की मांग की है। दिलीप कुमार, मंटू कुमार, इंद्र देव राम, रविंद्र राय आदि युवाओं ने बताया कि एकमा व दाउदपुर के बीच गंडक नहर मार्ग काफी जर्जर हो चुका है। जिससे जुड़े करीब एक दर्जन गांव के ग्रामीणों को खेतीबाड़ी से लेकर दैनिक दिनचर्या में आना जाना होता है। जिसकी हालात बद से बदतर बनी है। युवाओं द्वारा दिये आवेदन में कहा है कि नहर मार्ग, हरपुर नहरहनी, एकारी, चिंतामन टोले, देवी टोले, मरवट , हथिया टोले बेलदारी, बरवां आदि गांव इस पथ से जुड़े हैं। जिससे रोजमर्रा के कार्य हेतु आवागमन करते हैं। वहीं उक्त नहर मार्ग स्थित पुल संख्या 77.60 आर डी, 90 आर डी, 91 आरडी, से एक दूसरे गांव को जोड़ने व आने जाने में ग्रामीण क्षेत्र के लोगो को काफी सहूलियत रहती है। वहीं ग्रामीण युवाओं ने सांसद से आग्रह पूर्वक बताया है कि लोग खेत खलिहान के कार्य अधिकतर इसी मार्ग से होकर किया करते हैं।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग