राष्ट्रनायक न्यूज।
छ्परा (सारण)। राधेश्याम सिंह मेमोरियल ट्रस्ट के सौजन्य से उच्च विद्यालय धनौरा के आसपास के उच्च विद्यालयों को मिलाकर सबसे अधिक अंक प्राप्त करने वालों क्रमशः तीन छात्रों को दिये जाने वाले पारितोषिक छात्रवृति पुरस्कार व प्रसस्ति पत्र का वितरण पटना उच्च न्यायालय के सेवा निवृत न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह द्वारा 19 दिसंबर को वितरित होगा। इस अवसर पर दर्जनों गांव व टोले के निःशक्त व गरीब परिवार के सदस्यों को हर वर्ष की भांति कंबल वितरण का भी कार्य ट्रस्ट के सौजन्य से संपन्न होगा। इस आशय की जानकारी गगणदेव नारायण सिंह उच्च विद्यालय के प्रांगन मे हुई ट्रस्ट की बैठक मे कोषाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह ने दी।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग