राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव में आधा दर्जन छठ पूजा की प्रतिमा तोड़ दी गई। इस घटना की जानकारी मिलते ही गांव के लोग आक्रोशित हो गए। जानकारी के मुताबिक घटना शनिवार के देर रात की बताई जा रही है। जहां वार्ड के चुनाव हारने के कारण एक प्रत्याशी के द्वारा गांव में बने आधा दर्जन छठ पूजा की प्रतिमा तोड़ दी गई। जिस घटना को लेकर गांव के मृत्युंजय कुमार तथा धनंजय कुमार के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग