राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पंचायत के मतदाताओं ने आपार समर्थन जिस विश्वास और उम्मीद के साथ दिया है, मै आपके विश्वास और उम्मीदों पर खड़ा उतरने मे कोई कोर कसर नहीं छोड़ुंगा। आपका दिल से आभार व्यक्त करता हूं। मै पंचायत बेटा बनकर पंचायत की जनता की सेवा करूंगा। यह बाते पंचायत के मतदाताओ का आभार व्यक्त करते गोवा पिपरपाती के नव निर्वाचित मुखिया अनिल शर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि पंचायत की जनता ने वर्षो से उपेक्षित पंचायत को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए समर्थन दिया। पंचायत के देवतुल्य जनता जनार्दन ने परिवर्तन का लहर चला कर एक जुट होकर मतदान किया। अब पंचायत का सर्वांगीण विकास होगा। कहीं किसी प्रकार का भेद भाव नहीं। निर्भेद सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर पंचायत का चौतरफा विकास के लिए बचनबद्ध हूं। इस मौके पर दर्जनों साथी समर्थक शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग