राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। प्रखंड क्षेत्र के खैरा बाजार स्थित लायंस क्लब खैरा के द्वारा मेडिकल जांच शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें दर्जनों रोगियों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं हीमोग्लोबिन का जांच करते हुए लायंस क्लब के ज़ोन चेयर परशन डॉ कामेश्वर राय ने मरीजों की जांच किया तथा सुगर के मरीजों को आवश्यक परहेज सम्बन्धी जानकारियां दी। उक्त अवसर पर खैरा लायन्स क्लब के सचिव लायन अमित कुमार चौरसिया, उप कोषाध्यक्ष अर्जुन शर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग