राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। छपरा-सिवान मुख्य मार्ग पर स्थित दाउदपुर पुरानी चट्टी के समीप चारपहिया वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरा व्यक्ति घायल हो गया। घटना शनिवार की देर शाम की बताई जाती है। मृतक दाउदपुर थाना क्षेत्र के हर्षपुरा गांव निवासी हजारी साह का 50 वर्षीय पुत्र शम्भूनाथ साह बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार शम्भू दिल्ली जाने के लिए एकमा से टिकट कराकर घर लौट रहा था। तभी सड़क पार करने के दौरान छपरा की तरफ से आ रही एक पिकअप वाहन की चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि उसके साथ एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को नजदीक के एक नीजी क्लिनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया। घायल की गंभीर स्थिति देख चिकित्सक ने छपरा रेफर कर दिया। छपरा जाने के क्रम में रास्ते मे ही शम्भू की मौत हो गयी। जबकि घायल का इलाज चल रहा है। घटना की खबर सुन परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमाटर्म के बाद गांव जब शव पहुचा तो परिजनों की चीत्कार मच गई। वह दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में कर रहा था। पत्नी कोशिला देवी के साथ वह सपरिवार दिल्ली में रहते थे। वह अपने भतीजे की शादी में गांव आया था। उसके दो पुत्र व तीन बेटियां है। जो सभी अपने माता के साथ दिल्ली में है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग