राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। आज के वर्तमान परिवेश में सेल्फी लेना एक फैशन बन गया है। शादी विवाह या अन्य तरह की पार्टी में दोस्तो व परिवार के साथ सेल्फी लेना आम बात हो गया है। पर सेल्फी के चक्कर मे जीवन को जोखिम में डालकर सेल्फी लेना कही से भी जायज नही है। रविवार की सुबह छपरा-बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलपुल पर कुछ इसी तरह का नजारा देखने को मिला जहा खतरों से अनजान बड़ी संख्या में युवतियों की टोली सेल्फी लेने पहुंच गई। और देखते ही देखते सेल्फी लेने की होड़ लग गई। जहा कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। फिर भी सेल्फी के चक्कर मे खतरों की अनदेखा कर सेल्फी लेने की प्रवृति लगातार देखने को मिल रही है। जिसकी वजह से अमूमन कही न कही दुर्घटनाएं यदा कदा होती रहती है। पूर्व के हादसों से सबक लेते हुए ऐसे सेल्फी लेने वाले लोग परहेज करें अन्यथा कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। मालूम हो कि उक्त रूट व पुल से प्रतिदिन दर्जनों ट्रेन गुजरती है जहाँ कभी भी कोई बड़ा हो सकता है। हालांकि तभी वहां मौजूद कुछ लोगों की नजर पड़ी। तत्काल खतरे की आशंका को देखते हुए सभी लोगों को पुल से नीचे उतारा गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग