राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। मांझी स्थित जयप्रभा सेतु के एप्रोच रोड पर रविवार को अज्ञात वाहन के ठोकर से एक वृद्ध लगभग 20 फुट नीचे झाड़ी में जा गिरा। लोगों की नजर उसके ऊपर पड़ती तब तक धतनस्थल पर ही उसकी मौत हो चुकी थी। तथा चालक वाहन लेकर फरार हो चुका था। बाद में स्थानीय लोगों को झाड़ी में शव पड़े होने की जानकारी मिली तो देखने के लिए काफी भीड़ जुट गई। शव का शिनाख्त होने के बाद मांझी थाना पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। मृतक की पहचान स्थानीय बहोरन सिंह टोला निवासी राम नारायण राम 70 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वे कुछ देर पहले हीं घर से निकले थे। तभी किसी वाहन ने ठोकर मार दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। तथा परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग