राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। सरकार के स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग के निर्देश पर वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कोविड टीकाकरण महाअभियान चलाया गया। इस महा अभियान के दौरान एकमा प्रखंड व नगर के 33 टीकाकरण केन्द्र पर 3839 लोगों के कोविड-19 का टीका लगाया गया।
इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के द्वारा लोगों को वैश्विक महामारी से बचाव के उपाय भी बताये गये। एकमा बीडीओ डॉ सत्येंद्र पराशर, सीएचसी के प्रभारी चिकित्सक डॉ. साजन कुमार, डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. शाहिद अली, डॉ. अमित कुमार, डॉ. राजेश्वर पंडित, बीएचएम राजू कुमार, केयर इंडिया के प्रबंधक अमरेन्द्र कुमार सिंह, सर्वेश कुमार टुटू व प्रतिरक्षण प्रभारी विनोद कुमार चौधरी द्वारा विभिन्न टीकाकरण केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग