राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा पुलिस अंचल के अलग-अलग गांवों में आपसी व भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटनाओं में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में फुचटी कला गांव की अंजलि कुमारी, धानाडीह गांव के पंकज कुमार सिंह, लाकठ छपरा गांव के अंकित तिवारी व गंजपर के बबन सिंह समेत पांच लोग शामिल है। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक डॉ. इरफान अहमद ने किया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में सूचना दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग