छपरा। सामाजिक एवं आर्थिक समानता के सचेतक संविधान निर्माता, भारत के केन्द्रीय कानून मंत्री, भारत रत्न डॉ. बी.आर. अम्बेडकर की 65वीं पुण्यतिथि समारोह का आयोजन जद(यू०) महिला प्रकोष्ठ के निवर्तमान लोकसभा प्रभारी सह नगर परिषद-छपरा की पूर्व मुख्य पार्षद श्रीमती शोभा देवी के सलेमपुर छपरा स्थित आवास सह कार्यालय पर जद(यू०) के वरीय नेता डॉ. अशोक कुशवाहा की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत बाबा साहब के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू जिला में एक महार परिवार में हुआ था। वक्ताओं ने बाबा साहब के व्यक्तित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि देश आजाद होने पर उन्हें भारत का पहला कानून मंत्री बनाया गया। अपने देश भारत का संविधान निर्माण के लिए बाबा साहब डॉ. बी.आर. अम्बेडकर को संविधान समिति का अध्यक्ष बनाया गया।
जीवन पर्यन्त वे गरीबों, दलितों, पिछड़ों के कल्याण एवं समाज मे व्याप्त आर्थिक एवं सामाजिक गैर बराबरी को समाप्त करने के लिए कार्य करते रहे। उन्होंने शिक्षित बनों, संगठित हो, संघर्ष करो का नारा दिया। वे कहते थे सभी मनुष्य जाति एक समान है। जो मनुष्य-मनुष्य के बीच ऊंच-नीच का भेद पैदा करे वह धर्म कभी धर्म नहीं हो सकता है। कार्यक्रम को जद(यू) के वरीय नेता श्रीमती शोभा देवी, रमेश प्रसाद, जद(यू०)सारण व्यावसायिक प्रकोष्ठ के निवर्तमान अध्यक्ष अजय प्रसाद, युवा के निवर्तमान अध्यक्ष दिगम्बर तिवारी, प्रदेश व्यवसाय प्रकोष्ठ के महासचिव प्रदीप कुमार गुप्ता, मिन्नी सिन्हा, पंकज तिवारी, जय प्रकाश गुप्ता, श्रीकांत कुशवाहा, लल्ला हर्षित, वंश राज, एम. के. सिंह, पप्पू राम, पप्पू शर्मा, पप्पू सिंह, गंभीर बैठा, विनोद राम, उमेश बैठा, अशोक बैठा, आदि ने सम्बोधित किया।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा