संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर(सारण)। शादी समारोह में शामिल होने आए व्यक्ति की स्प्लेंडर बाइक चोरी हो गई। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र की भिठ्ठी शहाबुदीन का है।पीड़ित गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के अगरपुरा निवासी राजकिशोर पांडेय ने बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा चोरी गई बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है। दर्ज प्राथमिकी में अज्ञात को नामजद कर पीड़ित ने बताया है कि भिठ्ठी शहाबुदीन में शादी समारोह में शामिल होने गया था।जहाँ बगल में ही बाइक खड़ी कर चला गया।समारोह संपन्न होने के बाद वापस आया तो बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के संदर्भ में कोई जानकारी नही मिली।मालूम हो की चार दिन पूर्व पुछरी में भी शादी समारोह में शामिल होने गए राजतिलक साह की बाइक चोरी हो गई थी। जिस मामले में बनियापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं को लेकर बाइक स्वामी अपनी बाइक की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिख रहे है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग