पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक प्रखंड के विभिन्न गांवों में बाबा साहेब अंबेडकर की पुण्य स्मृति पर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मशरक के मेला बाजार जदयू कार्यालय में प्रखंड जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह की तरफ से आयोजित पुण्य स्मृति में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष जदयू पूर्व विधायक मंजीत सिंह और जिला अध्यक्ष विशाल सिंह राठौर की मौजूदगी में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। मौके पर जदयू अध्यक्ष रामाधार सिंह, महासचिव सविता सिंह समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही लखनपुर गोलम्बर पर अवस्थित भीम राव अम्बेडकर के प्रतिमा पर अम्बेडकर लोक सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार मांझी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अमित कुमार मांझी की अगुवाई में सैकड़ों लोगों ने माल्यार्पण कर याद किया गया। मौके पर बौध परमानंद, कन्हैया राम,मनोज राम, मुकेश राम समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलकर बेहतर और समतामूलक समाज स्थापित किया जा सकता है। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि भारत के संविधान को रचने में बाबा साहेब का बड़ा योगदान रहा है। यह उन्हीं की देन है आज हमारा देश अखंड भारत चलाता है। वह न सिर्फ संविधान के रचयिता थे, बल्कि समय-समय पर उनके द्वारा लोक हित और समाज उत्थान के कई कार्य किए गए। बाबा साहेब एक सच्चे समाज सुधारक थे। लोगों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग