राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। सदियों से चले आ रहे भाई-बहन के आपसी प्रेम का प्रतीक पीड़िया पर्व मांझी में दूसरे दिन भी धूमधाम से मनाया गया। सोमवार की सुबह मांझी के राम घाट पर युवतियों की उमड़ी भीड़ के कारण मांझी चट्टी पर कुछ घण्टे तक आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सारण जिले के अलावा यूपी के बलिया जिले से भी दर्जनों टैक्टर पिकअप तथा ऑटो पर सवार होकर सैकड़ों की संख्या में पहुंची युवतियों ने भी श्रद्धापूर्वक पीडिया विसर्जन किया। डीजे के शोर से घण्टों आसपास का क्षेत्र गुंजायमान रहा। मांझी थाना पुलिस तथा स्थानीय समाजसेवी उन्हें व्यवस्थित करने तथा रेल पुल पर सेल्फी लेने से रोकने हेतु पूरी तरह मुस्तैद रहे। इससे पहले मांझी नगर पंचायत के कर्मियों ने रामघाट की पूरी साफ सफाई कर घाट को रमणीक बना दिया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग