राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। सोमवार को भारत रत्न डॉ भीमराव भीमराव अंबेडकर जी की 65 वी परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर सोनपुर प्रखंड जनता दल यूनाइटेड द्वारा राम सुंदर दास महिला महाविद्यालय के स्मृति भवन में परिनिर्माण दिवस मनाया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर प्रसाद भारती ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपसभापति विधान परिषद् सलीम परवेज की उपस्थिति में पार्टी के सभी साथियों के साथ श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए गए। मुख्य अतिथि मोहम्मद सलीम परवेज ने डॉ भीमराव अंबेडकर की के जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए उनके कृतियों को अपने जीवन में उतारने एवं उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर राज्य परिषद सदस्य आनंद किशोर सिंह, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व उपाध्यक्ष प्रियदर्शी कुमार चौरसिया, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पूर्व जिला अध्यक्ष शंकर कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष भगवानदास, जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह, महासचिव कामेश्वर महतो, पूर्व लोकसभा प्रभारी श्रमिक प्रकोष्ठ सुरेश कुमार सिंह, प्रखंड उपाध्यक्ष महेश्वरी सिंह, प्रखंड महासचिव सिद्धेश्वर शर्मा, सेवा दल के पूर्व मंडल अध्यक्ष रवि मोहन सिंह, युवा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष विजय कुमार दागी महादलित प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष रामनाथ राम श, प्रखंड उपाध्यक्ष जनार्दन सिंह दांगी, मनोरंजन सिंह, जिला कार्यकारिणी सदस्य मोहन सिंह ,महा दलित नेता चंद्रमा राम ,प्रखंड उपाध्यक्ष मोहम्मद सफदर अली, पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार महतो, शौकत अली, मोहम्मद शमीम कादरी, मुन्ना अंसारी ,रुस्तम अली वार्ड पार्षद रतन लाल गुप्ता ,गब्बर जी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा