मशरक(सारण।) मशरक से दिल्ली जा रही बस आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार को ड्राइवर की गलती से अनियंत्रित होकर पलट गई।हादसे में 30 यात्री घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में 90 यात्री सवार थे। बस बिहार के मसरक से मनमलिया होकर दिल्ली जा रही थी। तभी आगरा के डौकी थाना क्षेत्र के पास हादसा का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ड्राइवर एक हाथ से स्टीयरिंग संभाल रहा था और दूसरे हाथ से बीड़ी सिगरेट पी रहा था। ज्यादातर सवारियां दिल्ली और हरियाणा में नौकरी के लिए जा रही थीं। तेज रफ्तार बस UP 75 AT 7787 अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा होते ही एक्सप्रेस वे पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर यात्रियों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि 30 यात्री चोटिल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शी विकी राजपूत ने बताया कि बस बिहार के सारण जिले के मशरक से मलमलिया होकर दिल्ली के लिए जा रही थी। अचानक बस इधर-उधर भागने लगी और फिर पलट गई। अमित ने बताया कि वो हरियाणा में नौकरी करता है और छुट्टी के बाद आज ड्यूटी के लिए घर से हरियाणा जा रहा था। ड्राइवर ने एक हाथ से स्टीयरिंग संभाला हुआ था और दूसरे हाथ से बीड़ी पी रहा था। बीड़ी पीने के बाद उसका बचा हुआ हिस्सा बाहर फेंकते समय गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पलट गई।हादसा होने के बाद बस में लोग एक के ऊपर एक गिर गए। हल्की नींद के चलते कई लोग कुछ समझ ही नहीं पाए और चोटिल हो गए। लोगों ने बस से घायलों को बाहर निकाला। कई लोग बस से बाहर खिड़की के रास्ते कूद कर भागने लगे। हादसे के बाद वहां अफरा तफरी मच गई।पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा है और अन्य सवारियों को दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया है। क्रेन की मदद से बस को हटाकर यातायात शुरू कर दिया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग