राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। गुरुवार को राजद सुप्रीमों एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी के द्वितीय सुपुत्र बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बिहार विधान सभा तेजस्वी यादव के शादी संपन्न होने पर क्षेत्रीय राजद कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। मालूम हो की तेजस्वी यादव और एलेक्सिस ने गुरुवार को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ दिल्ली में शादी रचाई है। जानकारी के अनुसार तेजस्वी और एलेक्सिस दोनों एक दूसरे को विगत 6 साल से जानते थे और दोनों की पुरानी दोस्ती है। जानकारी के मुताबिक एलेक्सिस उर्फ रसेल गोडीन्हों अब राजेश्वरी यादव के नाम से जानी जाएगी। जैसे ही शादी की खबर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को मिली, उनमें हर्ष का माहौल छा गया और बधाई देने वालों का तांता लग गया। तेजस्वी यादव और एलेक्सिस को बधाई देने वालों में राजद समर्थित सारण स्थानीय निकाय विधान परिषद प्रत्याशी सुधांशु रंजन ने शादी की मुबारकबाद देते हुए अपना शुभकामना संदेश भेजा है। इस मौके पर उनके साथ कफील अहमद, मुस्कुर अहमद खान, विष्णु शर्मा, राजद के प्रदेश महासचिव मोहम्मद शब्बीर हुसैन आदि ने शुभकामना संदेश के साथ शादी की बधाई दी है। उधर भाजपा नेता एवं राम जंगल सिंह महाविद्यालय के संस्थापक सचिव अशोक सिंह ने भी बधाई संदेश दिया है। वहीं राजद के प्रखंड अध्यक्ष बिंदेश्वरी पासवान, मुनीर कुरेशी, संतोष यादव आदि ने भी बधाई संदेश भेजा है।


More Stories
मुफ्फसिल थानाध्यक्ष का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल, एसपी ने किया निलंबित, लाइन हाजिर
11 मार्च 2025 को एक दिवसीय नियोजन कैम्प का होगा आयोजन
छपरा शहर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से जलनिकासी के लिये तैयार किये गये समेकित रूर्बन प्लान के विज़न डॉक्यूमेंट का डीएम ने किया विमोचन