पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को उत्तर प्रदेश के बनारस में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उदघाटन कर रहे थें। वही देश- दुनिया की इस कार्यक्रम पर नजर बनी हुई थी। चहुंओर इसी कार्यक्रम की चर्चाएं हो रही थी। ऐसे में भला सारण जिले के मशरक प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता पीछे क्यों रहते। यहां भी लोगों के चेहरे पर यह उत्साह साफ नजर आ रहा है। प्रधानमंत्री के लाइव कार्यक्रम देखने के लिए मशरक प्रखण्ड क्षेत्र के प्राचीन दुमदुमा शिव मंदिर के परिसर में भव्य काशी दिव्य काशी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया जिसमें भाजपा उत्तरी मण्डल के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह और दक्षिण मण्डल के अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया वही कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला भाजपा कमिटी की तरफ से भाजपा के वरिष्ठ नेता उपेन्द्र सिंह ने किया। प्राचीन दुमदुमा शिव मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम को देखने के पुख्ता प्रबंध किया गया। वहां पर बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाया गया।मशरक प्रखंड क्षेत्र के भाजपा के छोटे- बड़े तमाम नेता दुमदुमा मंदिर में प्रधानमंत्री को सुनने देखने के लिए मौजूद रहे। मौके पर भाजपा प्रखंड अध्यक्ष बीरबल प्रसाद कुशवाहा ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि हिन्दू मठों और मंदिरों की कोई सुध लेने वाला नहीं था। पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिशा में पहल कर जनता का दिल जीत लिया है। यह भारत जैसे देश में जरूरी था। इस पहल का स्वागत करना चाहिए। किसान मोर्चा मंत्री रवि रंजन सिंह उर्फ मंटू ने कहा कि भारत की पहचान मंदिरों और मठों से है। पहली बार ऐसा लग रहा कि जो पहचान हम खोते जा रहे थे, वह पहचान अब लौटने वाली है। बेशक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से ऐसा हो रहा है। अगर यूं ही नरेंद्र मोदी सत्ता में बने रहे तो आने वाले दिनों में सभी मंदिरों की सूरत बदल जाएगा। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता कुमार रजनीश उर्फ झुन्ना पांडेय, किसान मोर्चा मंत्री रवि रंजन सिंह उर्फ मंटू, भाजपा उत्तरी मण्डल उपाध्यक्ष सागर राय, अतुल पांडेय, मीडिया प्रभारी रमेश सिंह, नवलकिशोर सिंह, प्रभुनारायण ओझा, दक्षिणी मण्डल महामंत्री कृष्णा तिवारी, धर्मेन्द्र सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।


More Stories
सारण के सांसद रूडी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की हुई बैठक, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा
कार्यपालक सहायकों ने स्थायीकरण की मांग को ले दी चरणबद्ध आंदोलन व अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
चुनाव आयोग की मनमानी और अलोकतांत्रिक कार्रवाई के विरुद्ध सी पी आई(एम) ने निकाला प्रतिरोध मार्च, डीएम को ज्ञापन सौंपा