पंकज कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के दुमदुमा शिव मंदिर के सामने एस एच-73 पर चार चक्का कार और बाइक सवार की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार घायल हो गया जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवार की पहचान दुरगौली गांव निवासी सेवा निवृत्त शिक्षक जय राम पांडेय के रुप में हुई। मामला है कि सोमवार को कार साहेब गुप्ता तरैया से सिवान जा रहा था वही बाइक सवार भी मशरक से वापस घर दुरगौली जा रहा था कि दुमदुमा शिव मंदिर के सामने स्पीड ब्रेकर पर कार और बाइक की टक्कर हो गई जिसमें बाइक सवार घायल हो गया जिसे निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया वही कार भी मामूली रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने मामलेे में सुलह समझौता करा दिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग