राष्ट्रनायक न्यूज

Rashtranayaknews.com is a Hindi news website. Which publishes news related to different categories of sections of society such as local news, politics, health, sports, crime, national, entertainment, technology. The news published in Rashtranayak News.com is the personal opinion of the content writer. The author has full responsibility for disputes related to the facts given in the published news or material. The editor, publisher, manager, board of directors and editors will not be responsible for this. Settlement of any dispute

डुमरिया क्षेत्र के दाहा नदी में पैर फिसल कर गिरने से युवक की हुई मौत

डुमरिया क्षेत्र के दाहा नदी में पैर फिसल कर गिरने से युवक की हुई मौत

 

 

 

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।

गोपालगंज (उचकागांव)- थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव से होकर गुजरने वाले दाहा नदी में गुरुवार की सुबह पैर फिसल कर गिरने से एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जिसके बाद युवक के ननीहाल स्थित घर में चीख-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि स्वर्गीय सफायत हुसैन का 25 वर्षीय बेटा सहबान अली अपने दो भाइयों के साथ उचकागांव थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव स्थित अपने नाना शेख अब्दुल गफूर के घर पर जन्म के समय से ही रहता था। गुरुवार की सुबह वह नदी किनारे शौच के लिए गया हुआ था। इसी दौरान उसका पैर फिसलने से नदी में गिर पड़ा। जिससे उसकी नदी में डुबने से मौत हो गई। दाहा नदी पर डुमरिया और नवादा परसौनी गांव के बीच ग्रामीणों द्वारा बनाए गए पूल के पास एक मृत युवक के शरीर की फंसे होने की जानकारी क्षेत्र में आग की तरह फ़ैल गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचने पर युवक के परिजनों को उसके मरने की जानकारी मिली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार, एसआई नूरैन अहमद के द्वारा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर हरपुर पंचायत के मुखिया रहमत अली के उपस्थिति में ग्रामीणों के सहयोग से मृतक के शरीर को नदी से निकालने के बाद मृतक के शरीर को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। मामले में पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक सहबान अली के नाना शेख अब्दुल गफूर की मात्र बेटी स्वर्गीय सलामुन नेशा ही संतान थी।जो शादी के बाद से वह अपने पति और बच्चों के साथ मायके में ही रह रही थी। मायके में रहने के दौरान हीं सहबान अली के पिता सफायत हुसैन और मां स्वर्गीय सलामुन नेशा की लगभग बीस वर्ष पहले ही बिमारी के कारण आसमयिक मृत्यु हो चुकी है। मां और पिता की मौत के बाद सहबान अली, उसके बड़े भाई अशफाक अली, छोटे भाई गुलजार अली और बहन रहबरी खातून का पालन पोषण उसके नाना शेख अब्दुल गफूर के द्वारा ही किया गया था।पालन पोषण के बाद बहन रहबरी खातून की शादी भी उसके नाना के द्वारा लगभग 7 साल पहले ही कर दिया गया है। बहन की शादी के बाद तीनो भाई अपनी मेहनत मजदूरी की बदौलत अपने और अपने नाना का पेट पाल रहे थे। इसी दौरान गुरुवार की सुबह सहबान अली की नदी में पैर फिसल कर गिरने से मौत हो गई है। घटना के बाद से मृतक सहबान अली के नाना के घर के बाहर भीड़ लगी हुई थी। मामले में पुलिस यूडी केस अंकित कर जांच पड़ताल कर रही है।