बनियापुर रेफरल अस्पताल में बिना मास्क के आने वाले पर होगी कार्रवाई
बनियापुर(सारण)। बगैर मॉस्क लगाए रेफ़रल अस्पताल बनियापुर पहुँचने वाले मरीजों और उनके परिजनों की अब खैर नही है। रेफ़रल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एपी गुप्ता ने बताया कि तमाम विभागीय निर्देशो को धत्ता बताते हुए ज्यादातर लोग बगैर मॉस्क लगाए ही अस्पताल परिसर में चहलकदमी कर रहे है। जो वर्तमान समय मे काफी घातक साबित हो सकता है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन द्वारा निर्णय लिया गया है कि नियमों का उल्लंघन कर अस्पताल परिसर में बगैर मॉस्क लगाए प्रवेश करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनपर महामारी अधिनियम के तहत करवाई की जाएगी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि ताजा हालात को देखते हुए कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय नाक और मुंह को हर समय मॉस्क से ढ़के रखना और सामाजिक दूरी को मेंटेन रखना है। ऐसे में उन्होंने अस्पताल आने वाले सभी लोगों से अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए विभागीय निर्देश का पालन करने का अनुरोध किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग