राजद विधायक केदारनाथ सिंह के पक्ष में युवाओं ने लगाया चौपाल
मशरक(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के अरना पंचायत मे बनियापुर राजद विधायक केदारनाथ सिंह के युवा पुत्र ने नवयुवकों ने एक बैठक की। जिसकी अध्यक्षता रविरंजन कुमार ने की। बैठक में नौजवानों ने बनियापुर के स्थानीय राजद विधायक केदारनाथ सिंह को खुलकर चुनाव मे साथ देने की बात कहीं। सभी नौजवान ने खुलकर विधायक पुत्र पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता ऋतुराज सिंह से बात की और तय किया कि क्षेत्र की समस्या के लिए जिस प्रकार विधायक पूर्णतः तैयार रहते है। उसी प्रकार पंचायत के युवा एक साथ होकर उन्हें समर्थन देंगे। वहीं उपस्थित विधायक पुत्र ने कहां कि अगर किसी भी समय यहां के लोगों जरूरत हमारी होंगी हम आपके हर सुख-दुख में शामिल हैं। मौके पर राजीव सिंह, अवधेश कुमार, सर्वजीत महतो, देव कुमार प्रसाद, आशुतोष कुमार सिंह,मुन्ना कुंवर, अजय यादव शिक्षक सहित हर वर्ग के सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग