राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के ब्राहिमपुर गांव में सोमवार की शाम दरवाजे से 7 वर्षीय लड़का गुम होने पर काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने मंगलवार को मशरक थाना पुलिस के पास पहुंच आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई है। गुम हुए लड़के के परिजनों ने बताया कि 7 वर्षीय आजाद उर्फ टोनी पिता शहाबुद्दीन गांव ब्राहिमपुर गोपी जो सोमवार की शाम से गायब है काफी खोजबीन अपने स्तर से की गई पर कोई पता नहीं चल पाया थक हार कर थाना पुलिस को आवेदन देकर खोजने की गुहार लगाई गयी है। मामलेे में थाना पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग