राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पंचायत निकाय चुनाव में शामिल सभी अभ्यर्थियों को अविलम्ब प्रपत्र 29 (व्यय लेखा) और प्रपत्र 30 (शपथ पत्र/घोषणा) पत्र जमा करने का निर्देश प्रखंड विकास पदाधिकारी कर्पूरी ठाकुर ने जारी किया है। उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी का पत्र का हवाला देते सभी अभ्यर्थियों से उक्त पत्र की मांग करते हुए कहा है कि 10 दिनों के अंदर अपने विकास मित्र के माध्यम से प्रखंड कार्यालय की चुनाव व्यय एवं घोषणा प्रपत्र जमा करना सुनिश्चित करें। ताकि ससमय चुनाव अभ्यर्थी व्यय अनुश्रवण कोषांग एवं जिला पंचायती पदाधिकारी, सारण को उपलब्ध कराया जा सके।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग