राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। तरैया थाना क्षेत्र के देवरिया गांव स्थित खदरा नदी के बगल में नरकट में छिपाकर रखें गए 140 लीटर अवैध देशी शराब को तरैया पुलिस ने बरामद किया है। वहीं पुलिस की आने की भनक लगते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गया। तरैया थानाध्यक्ष राजीव रंजन कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर देवरिया गांव स्थित खदरा नदी के बगल से नरकट में छिपाकर रखे हुए 50 लीटर के दो गैलन तथा 40 लीटर के एक गैलन में कुल 140 लीटर अवैध देशी शराब बरामद किया है। वही पुलिस के आने की भनक लगते ही धंधेबाज फरार हो चुका था। इस सम्बंध में तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग