राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। मंगलवार को प्राथमिक विद्यालय सिंगाही की रसोइया द्वारा विद्यालय के हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगाये जाने के बाद विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की जांच के बाद बीईओ अशोक कुमार ने एक आदेश निर्गत कर प्रभारी प्रधानाध्यापक संजय कुमार सिंह को तत्काल प्रभारी पद से हटाते हुए विद्यालय की वरीय शिक्षिका सुनीता कुमारी को प्रभार सौंपा है। उन्होंने आरोपित एचएम का वेतन भी स्थगित कर दिया है। मालूम हो कि विद्यालय की महिला रसोइया ने हेडमास्टर पर दुष्कर्म की कोशिश करने एवं विफल होने पर मारपीट करने का सनसनीखेज लगाया था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग